श्रीमती रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम व हॉकी स्टेडियम वंदना कटारिया का निरीक्षण

 अधिकारियों को खेल विभाग की वेबसाइड तैयार करने को भी कहा। 


हरिद्वार। प्रदेश की महिला विकास,खाद्य तथा खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने शुक्रवार को रोशनाबाद (हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद,बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया और अन्य दूसरे निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री महोदया ने कहा कि बच्चों के साथ हॉकी खेलकर खुशी हुई कि आज लड़कियां भी अच्छा खेल रही हैं। बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी। इस दौरान उन्होने अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली। साथ ही खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया ,साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने लेकर निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव व ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे। वही दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को अपने हरिद्वार दौरे में राजकीय गेहूं केंद्र ज्वालापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोजूद गेहूं की नमी को भी परखा, साथ ही संबंधित अधिकारियों से क्रय केंद्र में होने वाली परेशानियों के बारे में जाना। मंत्री ने बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या के निदान के लिए जल्द निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं काम कर रहे मजदूरों से भी बात करके उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान सीनियर विपणन अधिकारी रेवाधार,जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।