खड़ी और बैठकी होली की प्रस्तुति ने लोगों के मन को मोहा
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा द्वारा फूलों की होली का आयोजन नगर निगम टाऊन हॉल में किया गया। जिसका उद्घाटन महासभा के मुख्य संरक्षक महंत रघुवीर दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। होली का पर्व उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में अपने अपने रीती रिवाजों के साथ बड़ी धूम धाम से मनाई जाती है। होली मिलन कार्यक्रम में खड़ी और बैठकी होली की प्रस्तुति ने लोगों के मन को मोह लिया। जबकि इस दौरान अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ गणेश वंदना से की गयी। इसके बाद पर्वतीय समाज की खड़ी होली और बैठी होली की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान कलाकारों ने पर्वतीय समाज की होली पर गाए जाने वाले गीत झनकारो झनकारो झनकारो गौरी प्यारो लगे तेरो झनकारो...पर लोग खूब थिरके। नन्हें मुन्हें बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। यहां पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह, दिनेश जोशी, हरीश भदुला, त्रिलोक चंद भटट, नवीन पंत आदि उपस्थित रहे।