जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के लिए सभी हिन्दु आवाज उठाये-यतिनरसिंहानंद


 हरिद्वार। पदयात्रा में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वर्तमान समय मे जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी पूर्व नाम वसीम रिजवी केवल हिन्दुओ को बचाने के लिये बर्बाद हुए हैं। वो आज सत्य और न्याय का नव प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने वो सत्य पूरी दुनिया के सामने रखा है जो पिछले चैदह सौ सालों से इस देश मे किसी ने नहीं कहा। उन्हें केवल अपनी सत्यनिष्ठा और न्यायप्रियता के कारण आज ये दुर्दशा देखनी पड़ रही है। हम उनके सम्मान के लिये अंतिम सांस तक लड़ेंगे। हम जानते हैं कि वो वोट बैंक की घटिया राजनीति के शिकार हो चुके हैं। हमारी शक्ति उन्हें बचाने की नहीं है परंतु हम उनके सम्मान की रक्षा के लिये अहिंसक तरीके से लड़ते हुए अपनी जान तो दे ही सकते हैं।वो हम जरूर करेंगे। स्वामी अमृतानंद जी ने स्वागत करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी वर्तमान समय में मानवता की रक्षा करने वाले सबसे बड़े वैचारिक योद्धा हैं।उन्होंने मुस्लिम होते हुए भी ‘‘श्रीराम की जन्मभूमि‘‘ और ‘‘हेल्पलेस‘‘जैसी फिल्में बनाकर और इस्लाम व मोहम्मद की सच्चाई सारी दुनिया के सामने लाकर सनातन धर्म व मानवता की अभूतपूर्व सेवा की है। उन्होंने वो सच सारी दुनिया को बताया जो सनातन के धर्माचार्यों को बताना था। कुछ ज्ञात अज्ञात कारणों से सनातन के धर्माचार्य यह कार्य नहीं कर सके और इसी कारण भारत राष्ट्र और सनातन धर्म को हजार साल तक विकट अत्याचार सहन करने पड़े। इस्लाम के जिहादियों ने षड्यंत्र करके उन्हें सच बोलने की सजा दी है। आज सारे हिन्दुओ का कर्तव्य है कि उनके लिये आवाज उठाये। अगर हिन्दू समाज उनके लिये आवाज नहीं उठाता तो हिन्दुओ को सर्वनाश के लिये तैयार रहना चाहिये।