हिन्दुओ घटती आबादी सम्पूर्ण विश्व के लिये खतरे की घण्टी-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद

 हरिद्वार। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी  की रिहाई के लिये दिव्यांग संत बालयोगी ज्ञाननाथ व प्रज्ञाचक्षु स्वामी कृष्णानंद गिरी के नेतृत्व में 27 फरवरी 2022 को हरिद्वार के सर्वानन्द घाट से दिल्ली गाँधी की समाधि को जाने वाले सन्तो का कारवां कल रात कैली गाँव के पास जाहरवीर की माड़ी पहुँचा जहाँ सन्तो ने रात्रि विश्राम की। यह संत गांधी की समाधि पर पहुँच कर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई तक आमरण अनशन करेंगे। जाहरवीर की माड़ी से चलकर यह कारवाँ धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के कम्यूनिटी सेन्टर पहुँचा। इस दौरान पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि हिन्दुओ के घटते हुए जनसंख्या अनुपात ने सम्पूर्ण विश्व को खतरे में डाल दिया है। भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की तरह हिन्दुओ तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों का कब्रिस्तान भर बन कर रह जायेगा। उन्होंने कहा कि इस्लामिक राष्ट्र के रूप में भारत विश्व की सबसे विध्वंसक शक्ति बनेगा और सम्पूर्ण विश्व के विनाश की रूपरेखा को सुनिश्चित करेगा। अगर हिन्दू समाज इस महाविनाश को टालना चाहता है तो हिन्दुओ को अपनी जनसंख्या बढ़ाकर अपने परिवारों को मजबूत करना पड़ेगा। इसके अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है। इस अवसर पर स्वामी अमृतानंद ने बताया कि केवल हिन्दू बाहुल्य होने कर कारण ही भारत धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है। जिस दिन भारत हिन्दू बाहुल्य नहीं रहेगा,उस दिन न तो लोकतांत्रिक रहेगा और न ही धर्मनिरपेक्ष। बल्कि हिन्दू बाहुल्य न रहने पर भारत सम्पूर्ण मानवता का सबसे बड़ा खतरा होगा। दुनिया को निर्दोष लोगों के खून से नहलाने वाले और उनके समर्थक हमें धर्मनिरपेक्षता का पाठ ना पढ़ाये।