फ्लाईओवरों पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल(सेठी) के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में उनका कहना है कि हाइवे अथॉरटी को फ्लाईओवरों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। सुनील सेठी ने पत्र में मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि बीते दिनों हरिद्वार के फ्लाईओवरों पर दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जो हाइवे ऑथरिटी की लापरवाही को दर्शाता है। इसकी वजह से दो व्यक्ति मौत का शिकार हुए। एक घटना में सुरक्षा दीवार छोटी होने होने की वजह से बाइक सवार की नीचे गिरकर मौत हो गई। दूसरी घटना में महिला की मौत घुमावदार फ्लाईओवर पर स्पीड लिमिट कंट्रोल न होने की वजह से हुई। इन दोनों घटनाओं के लिए हाइवे ऑथरिटी जिम्मेदार है। पत्र में हाइवे ऑथरिटी से फ्लाई ओवर की सुरक्षा दीवार उंची करने व जाल लगाने की मांग की गई है। पत्र भेजने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया, महामंत्री नाथिराम सैनी, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, हन्नी दामिर, गौरव गौतम, उमेश चैधरी, राजेश भाटिया, राजेश शर्मा रहे।