लगातार पांचवी जीत पर जताया जनता का आभार

 हरिद्वार। मदन कौशिक को लगातार पांचवी बार हरिद्वार सीट से विधायक चुने जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हीरा सिंह बिष्ट ने हरिद्वार विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जीत हमेशा सच्चाई की होती है मदन कौशिक एक सच्चे एवं कुशल जनसेवक हैं जो हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं जनता ने उनके इन्ही विकास कार्यों को देखते हुए एक बार फिर से उनके ऊपर भरोसा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक लगातार पांचवी बार जीत ने उनकी लोकप्रियता को साबित किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश जोशी,कमल मिश्रा,दलजीत बिष्ट, राजकुमार सिंह,प्रकाश चंद, संजय आदि कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी।