अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कहा कि समाज में महिलाओं के अधिकार और उनकी स्थिति के बारे में वास्तविक संदेश को फैलाने में ये उत्सव एक बड़ी भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री कमला जोशी ने कहा कि इस उत्सव का कार्यक्रम क्षेत्र दर क्षेत्र बदलता रहता है। सामान्यतः इसे महिला को सम्मान देने, उनके कार्यों की सराहना करके और उनके लिये प्यार व सम्मान जताने के लिये मनाया जाता है। कनखल नगर अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती हैं आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्रियाओं में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। अन्नपूर्णा बंधुनी ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर इरा गुप्ता, सत्यवती अग्रवाल, नीरजा अग्रवाल, शोभा शर्मा, भर्ती सिंह, मंगेश शर्मा, नीलम रावत, प्रीति जोशी, साधना रावत बहुखंडी, सुधा गुप्ता,पूनम गुप्ता, विमल कुमार गर्ग, डॉ पवन सिंह, राजीव राय, एसआर गुप्ता, आरके गर्ग, जेके शर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, डा. अतर सिंह, डा. राजीव चतुर्वेदी,डा.पंकज कौशिक,हेमंत सिंह नेगी,कुलभूषण शर्मा, अनिल कंसल, अरविन्द मंगल, शोभा शर्मा, भारती सिंह, अंकुर गोयल, जगदीश बावला आदि शामिल रहे।