हिजामं कार्यकत्र्ताओं ने अमर शहीदों को दी श्रद्वांजलि


 हरिद्वार। हिन्दू जागरण मंच महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भगतसिंह चैक पर बलिदान दिवस के अवसर पर देश के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किये। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी,पूर्व सैनिक ने कहा कि हमारे भारत के नोजवानो को भी शहीद सरदार भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव सिंह के आदर्श की राह पर चलते हुए। भारत के प्रति समपर्ण भक्ति भाव रखते हुए अखण्ड भारत को धर्म, जाति एवं समुदाय की भावना का त्याग कर भारत की एकता और अखंडता को और मजबूती प्रदान करनी चाहिए। वही युवा वह्नि जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवम सुखदेव जी को हिन्दू जागरण मच का स्वाभिमान और आदर्श बताते हुए भारत के वीर सपूत को श्रद्धांजलि प्रदान की। महानगर महामंत्री डॉ रुद्रमन ने बलिदान दिवस को भारत की स्वतंत्रता और स्वाधीनता का प्रतीक बोलते हुवे शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवम सुखदेव जी के साथ साथ देश के सभी वीर शहीदों को पुष्प अर्पण किये। वही आज महानगर परिवार का विस्तार कर लक्ष्मण कटारिया जी ने हिदू जागरण मंच के सदस्यता ग्रहण करने के लिए आज का ऐतिहासिक दिन चुना। वही महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, पूर्व सैनिक ने उनका मालिया अर्पण किया और महामंत्री डॉ रुद्रमन ने उनकी नगर अध्यक्ष कनखल के दायित्व की घोषणा की। साथ साथ महिंद्र प्रताप सिंह को कनखल नगर अध्यक्ष के दायित्व से पदोन्नति महानगर मंत्री दायित्व प्रदान किया गया। सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने नये सदस्य का हिंदू जागरण में स्वागत किया। जिसमे ठाकुर राजकुमार, नवदीप भारद्वाज, मनीष काम्बोज, विजय पाल, अनूप,नवीन पदाधिकारियों के साथ सभी सदस्य उपस्थित रहे