व्यक्तिगत महत्वकांक्षा एवं विचारधारा थोपना संगठन शक्ति के लिये हानिकारक
हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन राजपूत धर्मशाला परिसर में किया। स्वामी प्रेम विक्रम सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि व्यक्तिगत महत्वकांक्षा एवं विचारधारा थोपना संगठन शक्ति के लिये हानिकारक है। यह सम्बंधों को प्रभावित करता है। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कहा कि होली का त्योहार भाई-चारे के साथ जीवन के उल्लास को बढ़ाता है। सभी को मिलकर सनातन परम्पराओं के अनुसार त्योहार को मनाना चाहिए। लोकेन्द्रपाल सिंह चैहान ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की बात कही। प्रदेश महासचिव डॉ शिवकुमार चैहान ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है यही रंग जीवन में उमंग एवं उल्लास पैदा करते हैं। योगेन्द्रपाल सिंह राठौर ने रंगों के साथ मिलकर जीवन के उत्साह को दुगना करने की बात कही। इस अवसर पर डॉ बिजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमसिंह राणा, महेन्द्र सिंह नेगी, मनवीर सिंह, तनुज शेखावत, सुशील पुंडीर, अजय चैहान, मदनपाल सिंह पुण्डीर, दिनेश सिंह, रविकिशोर चैहान, आशीष चैहान, पंकज कुमार, राजेश चैहान, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।