ड्रोन से सर्वे कर रहे युवको का लोगों ने किया विरोध

 हरिद्वार। कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में आचार संहिता के बीच ड्रोन से कर रहे युवकों का लोगों ने विरोध किया। मेयर प्रतिनिधि को मौके पर बुलाकर लोगों ने जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने सर्वे करने वालों से जानकारी मांगी। आचार संहिता के बीच सर्वे कर मेयर की छवि खराब करने का आरोप लगाया। बुधवार को जगजीतपुर स्थित वार्ड 58 राजा गार्डन में प्रॉपर्टी और ड्रोन सर्वे कर रहे युवकों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने युवकों का घेराव कर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा को मौके पर बुला लिया। अशोक शर्मा ने युवकों से जब जानकारी ली तो युवकों ने स्थानीय पार्षद की ओर से सर्वे कराने की बात कही। अशोक शर्मा ने कहा कि अचार संहिता के दौरान सर्वे नहीं किया जा सकता है। मेयर की छवि को धूमिल करने के लिए पार्षद वार्ड में सर्वे करवा रहे हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप वालिया, अमर आहूजा, विनय गर्ग, संजीव अग्रवाल, हितेश धीमान, सुमित त्यागी, आर्यन उपाध्याय का आरोप है कि कुछ युवक नगर निगम के नाम पर घर-घर सर्वे कर रहे हैं। युवकों के पास सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव की ओर से 6 महीने पुराना पत्र है। मेयर ने किसी भी प्रकार के सर्वे के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है। इस दौरान संगम शर्मा, सुमित भाटिया, राजकुमार ठाकुर, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, बृजमोहन बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।