प्रियंका गाॅधी की वर्चुअल रैली को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सुना

 हरिद्वार। कांग्रेस महासचिव एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक श्रीमती प्रियंका गाॅधी की वर्चुअल रैली को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सैनी आश्रम स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय में सुना। नगर प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी समर्थकों के साथ प्रियंका के संबोधन को सुना। इस दौरान बीच-बीच में कार्यकर्ता नारेबाजी करते देखे गए। प्रियंका की वर्चुअल रैली के बाद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से पूरा देश तस्त्र है। उन्होंने कहा कि पूरा देश बदलाव के मूड में है, इसकी शुरुआत राज्यों में हो रहे चुनाव से होगी। सतपाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। बीस साल से भाजपा नगर सीट जीतती आ रही है, लेकिन 19 साल का हिसाब भाजपा के पास नहीं है। चुनाव सामने आते ही भाजपा ने घोषणाएं की झड़ी लगा दी। उन्होने कहा कि जनता बार बार गुमराह होने वाली नहीं है। इस बार बदलाव दिखाई दे रहा है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नितिन तेश्वर, अंजू मिश्रा, शशी झा, रवीश भटीजा, अनिल भास्कर, अरविंद शर्मा, मुरली मनोहर, अमन गर्ग, नीरज साहू,राजीव भार्गव, बलराम गिरी, मुकेश त्यागी, सोम त्यागी, विक्की कोरी, दिव्यांश अग्रवाल आदि शामिल रहे। प्रियंका गाॅधी की वर्चुअल रैली को सुनने के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट के गांव फेरुपुर में भी व्यवस्था की गई थी,जहां कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संबोधन को सुना। इस दौरान अर्जुन ठाकुर, धर्मेंद्र चैहान, विक्रम खरोला, गुलशन अंसारी, हारून प्रधान, ताहिर अली, ठाकुर धर्मेंद्र, अश्वनी पाल, बिजेंद्र चैहान, इरशाद अली, गौतम, सुनील, राहुल, बबलू, नूतन, सुहेल, गुलशेर अली आदि उपस्थित रहे।