योग और संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर करेंगे कार्य

 हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और आनन्द प्रकाश योग आश्रम ट्रस्ट तवोवन ऋषिकेश मिलकर योग और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करेंगे। जिससे बच्चों को योग और भारतीय संस्कृति के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध होगी। इस विषय को लेकर कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री और आनन्द प्रकाश योग आश्रम के अध्यक्ष विश्वकेतु ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलपति ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय योग और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहा है। यह हर्ष का विषय है कि आज विश्वकेतु द्वारा योग शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में अनुबंध किया जा रहा है। जिसके चलते दोनों संस्थान मिलकर भारत और अन्य देशों में योग व भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेंगे। विश्वकेतु ने कहा कि एमओयू के माध्यम से देश के युवाओं विशेषकर भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और यौगिक शिक्षा के क्षेत्र में संस्कारित करने के कार्य को और गति मिलेगी।