संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर संत समाज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उत्तरी हरिद्वार की प्रतिष्ठित संस्था बाबा अमीर गिरी धाम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी शिष्या गीता मनीषी महंत डा.राधा गिरी ,बुद्ध गिरी, महंत नंदलाल गिरी के संयोजन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर योगेश्वरानंद, महंत सुरेंद्र गिरी,विनोद महाराज, महंत हरिराम गिरी, महंत रामवीर दास, महंत आराधना गिरी एवं सभी संत जनों ने ब्रह्मलीन महंत विनोद गिरी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ग्राम हरिपुर की प्रधान गीतांजली जखमोला, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जखमोला, सुनील जुगरान, राजपाल नेगी, सत्यप्रकाश जखमोला सहित हरियाणा पंजाब से आए हुए ब्रह्मलीन महंत विनोद गिरी के शिष्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज त्याग,तपस्या और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अन्न दान, वस्त्र दान और शिक्षा दान को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया। जिसके अंतर्गत उन्होंने अन्न क्षेत्र की स्थापना कर फक्कड़ साधुओ के लिए भोजन की व्यवस्था कर पुण्य का कार्य किया। समाज के वंचित लोगों को अन्न दान, शिक्षा दान कर समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई। महंत राधागिरी, महंत बुद्ध गिरी, महंत नंदलाल गिरी ने श्रद्धांजलि सभा में आए हुए संतजनों का स्वागत किया।