कांग्रेस को समर्थन देने का किया खंडन

 हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चैधरी ने जगजीतपुर में कृष्ण चैहान के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कि किसान संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता उत्तराखंड में लक्सर से किसान की टोपी लगाकर चुनाव लड़े तो किसानों और मजदूरों का भला हो सकता है। उत्तराखंड का किसान और मजदूर चाहता है कि किसान नेता चैधरी ऋषिपाल अंबावता लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़े। यदि वे चुनाव नहीं लड़ते तो किसान संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभा कर निर्णय लेगा। नीरज चैधरी ने कहा कि कुछ लोग भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कांग्रेस को समर्थन देने की अफवाह फैला रहे हैं। जिसका वे खंडन करते हैं। जल्दी ही चैधरी ऋषिपाल अंबावता उत्तराखंड आएंगे और संगठन के सभी पदाधिकारियों से मिलकर फैसला लेंगे।