कई युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता,प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन में पूर्व छात्र नेता करन वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष व शहर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सभी युवाओं का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा निरंतर राष्ट्रीय एवं विकास की बात को लेकर निरंतर देश की सेवा कर रही है और जिस प्रकार युवाओं का साथ भाजपा को मिल रहा है भाजपा हरिद्वार सहित उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगी। युवा भाजपा नेता करन वर्मा ने कहा कि युवा अब राष्ट्रवाद को जान चुका है इसलिए वो राष्ट्रवाद की विचारधारा को पकड़कर भाजपा व मोदी जी के विकास के मॉडल पर चल पड़ा है। उसी कड़ी में आज हरिद्वार के सैकडों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस बात को प्रमाणित किया है। इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता नवजोत सिंह वालिया,करन शर्मा,श्रेय शास्त्री, हिमांशु वर्मा,अर्जुन शर्मा,समर्पण अरोड़ा, मिनेश, अभिषेक, अमित, सक्षम, रिधम, ऋतिक, शिवा, विशाल, कमल,अनुपम,आदि दर्जनों युवा ने भाजपा का दामन थामा इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र, भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग,भोला शर्मा,गौरव भारद्वाज आदि अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर ऋषिकुल बूथ संख्या 173 में भाजपा नेता विनय निगम के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक की आगामी चुनाव के मद्देनजर बैठक हुई। बैठक में विधायक मदन कोशिक को भारी संख्या में जिताने का संकल्प लिया गया। वही समाजसेवी डॉ. अमन गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास किया है वही हरिद्वार में जीता जागता सबूत है अंडर गैस पाइप लाइन भूमिगत बिजली ,सड़कें आदि की बात हो हॉस्पिटल की बात हो, कार्यक्रम में ऋषिकुल वार्ड पार्षद ललित रावत, वार्ड अध्यक्ष रोहतास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हर्षित त्रिपाठी, वार्ड अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती निर्मला राजपूत, ऋषि कुल के प्रभारी रिमांसो व अभिषेक सभी अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।