चंद्रपाल सिंह बने तहसील अधिवक्ता एसोसियेशन के अध्यक्ष,मयंक जैन सचिव

 हरिद्वार। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव हो गया है। चंद्रपाल सिंह अध्यक्ष और मयंक जैन सचिव चुने गए हैं। पांच पदों के लिए हुए चुनाव में 45 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। शनिवार को हरिद्वार तहसील परिसर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजकुमार उपाध्याय, वृंदावन बिहारी, सुभाष चैधरी, नवनीत जायसवाल, राजेंद्र कुमार चैहान ने बताया कि तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पांच पदों के लिए चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर चंद्रपाल पाल सिंह ने 25 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। चरण सिंह सैनी को 20 वोट मिले। सचिव और उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला कांटे का रहा। सचिव पद पर मयंक जैन को 23 और संजय कुमार धीमान को 22 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार जैन ने 23 और राजीव कुमार त्यागी ने 22 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन बंसल ने 32 और लक्ष्मी दीप ने 13 वोट प्राप्त किए। सह सचिव पद पर अनिल कुमार ने 25 और कुलदीप सैनी को 20 वोट मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर महेश चंद्र गर्ग निर्विरोध चुने गए। पूर्व अध्यक्ष आदेश जैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान राजेंद्र चैहान, पदम सिंह, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संदीप दीवान, नवीन चैहान, राजेंद्र चैहान, सुभाष चैधरी, नवीन जयसवाल, पहल सिंह वर्मा, मनीष मेहता, राजेश वर्मा, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, भानु सिंह, आदेश धीमान, संदीप चैहान, पूनम आदि शामिल रहीं।