भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

 


हरिद्वार। पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने और सुरक्षा में सामने आई लापरवाही को लेकर भाजपा ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कई स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने पंजाब सरकार के पुतले दहन किए और पंजाब सरकार पर जानबूझ कर प्रधानमंत्री की जान को खतरे में डालने वाला बताया। भारतीय जनता पार्टी मध्य हरिद्वार मंडल द्वारा चंद्राचार्य चैक पंजाब में देश के प्रधानमंत्री के काफिले के साथ घटनाक्रम के विरोध में पंजाब सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि बीते बुधवार को प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण लगभग 20 मिनट तक वह प्रदर्शनकारी लोगों के बीच जाम में फंसे रहे। इस घटना से पंजाब सरकार की एवं कांग्रेस पार्टी की घटिया मानसिकता एवं देश के प्रधानमंत्री के प्रति विक्षिप्त सोच का प्रकटीकरण होता है। कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब के विकास के लिए कई करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे थे। भाजपा मांग करती है इस षड्यंत्र के पीछे जो भी अधिकारी वह राजनेता शामिल है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, विधानसभा प्रभारी नरेश धीमान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, सिद्धार्थ कौशिक, अनिल पुरी, पार्षद लोकेश पाल,गुलफाम पीर, संगीता गिरी, डॉ विशाल गर्ग, सरिता सिंह, आशुतोष शर्मा, मृदुला शास्त्री आदि शामिल रहे। दूसरी ओर हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने राठी चैक पर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर पंजाब सरकर को अविलंब बर्खास्त किया जाए और मुख्यमंत्री चन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मंडल महामंत्री तरुण नैयर, पार्षद अनिल मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने जानबूझकर लापरवाही की और वहां किसानों की जगह अपने कार्यकर्ताओं को बैठाकर पीएम मोदी का रास्ता रोका। प्रदर्शन करने व पुतला फूंकने वालों में पूर्णकालिक नवीन झा, वात्सलय बासु, अंकुश भाटिया, मनीष चैटाला, मन्नू सिंह, रविदत्त पप्पी, विकल राठी, सीताराम बड़ोनी, गोकुल डबराल, रुपेश बंसल, कमल गुप्ता, गौरव भाटिया, सनी गिरी, संजू, चैधरी जगत सिंह, तरसेम सिंह, हेमलता जोशी, दीपा श्रीवास्तव, मनोज यादव, रिया अरोड़ा, मोनिका दीवान, धीरज दबास, लक्षित भारद्वाज आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।