सतपाल ब्रह्मचारी ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा से की मुलाकात

 


हरिद्वार। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने समर्थकों में हर्ष का माहौल है। शनिवार देर रात जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में जिले की कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। हरिद्वार नगर सीट से टिकट मिलने पर सतपाल ब्रह्मचारी अपनी टीम के साथ कृष्णा नगर स्थित मेयर कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी कर रहे मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा से चुनाव में समर्थन के लिए मदद मांगी। इस अवसर पर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता मेयर के चुनाव में एकजुट होकर लड़ा था। इसी प्रकार इस बार भी सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। शहर को नशामुक्त रोजगार युक्त करना है। अशोक शर्मा ने कहा कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, मकबूल कुरेशी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, सतेंद्र वशिष्ठ, तरुण व्यास, नितिन तेश्वर, विकास चंद्रा, मनु विशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।