कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चैहान ने किया नामांकन


 हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन जमा कराया। इसके पूर्व समर्थकों ने भेल सेक्टर तीन स्थित उनके कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजबीर सिंह ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी से लोगों को भारी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को दूर कर जनसुविधाओं का विकास कराना, भेल कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करना, सिडकुल स्थित युवाओं में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना उनका मूल उद्देश्य है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि राजबीर सिंह चैहान कर्मठ व संघर्षशील नेता है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं में जोश है। सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर राजबीर सिंह चैहान के पक्ष में जनता के बीच अभियान चलाएंगे। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, वरूण बालियान, महेश प्रताप राणा ने राजबीर सिंह चैहान का स्वागत करते हुए कहा कि राजबीर सिंह चैहान हमेशा ही श्रमिकों के हित में संघर्ष करते रहे हैं। इस अवसर पर ओपी चैहान, संतोष चैहान, सुमित भाटिया, शुभम अग्रवाल, संगम शर्मा, दिनेश वालिया, उदयवीर, नरेश सेमवाल, सुनील नेगी, अरविन्द चंचल, राजकुमार ठाकुर, सुनील कुमार, बीना कपूर, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, गौरव चैहान, नरेश पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।