नारी शक्ति फाउंडेशन का गठन, निर्मला चिल्वाल बनी प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार। शिवालिक नगर मे उत्तराखंड नारी शक्ति फाउंडेशन का गठन किया गया। कांग्रेस नेता संजीव चैधरी को फाउंडेशन का संरक्षक,निर्मला चिल्वाल को प्रदेश अध्यक्ष,स्नेहलता चैहान को जिला अध्यक्ष, संतोष बिष्ट को प्रदेश महामंत्री, गीता कठैत प्रदेश उपाध्यक्ष व ममता भण्डारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। फाउंडेशन की बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक संजीव चैधरी ने कहा कि प्रदेश भर की महिलाओं के हक की लड़ाई और गरीबो की भलाई के लिए फाउंडेशन का गठन किया गया है। फाउंडेशन शोषित व पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाने का सशक्त मंच बनेगा। चैधरी ने कहा कि समाज की एकजुट करने की बहुत जरूरत है। समाज के प्रत्येक पीड़ित वर्ग के लिए फाउंडेशन जमीनी स्तर पर काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष निर्मला चिल्वाल व प्रदेश महामंत्री संतोष बिष्ट ने कहा कि नारी शक्ति फाउंडेशन महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधो के विरोध में प्रदेश भर में आन्दोलन चलाएगा और महिलाओं को उनका दिलाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कठैत व जिला अध्यक्ष स्नेहलता चैहान ने कहा कि अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए महिलाओं को एकजुट होना होगा। फाउंडेशन महिलाओं, पीड़ितों व शोषित वर्ग के हक के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष करेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष ममता भण्डारी व समाज सेवी संजीव कुमार ने कहा कि फाउंडेशन पूरे प्रदेश में अभियान चला कर महिलाओं को जोड़ने का काम करेगा।