जनता का सपना पूरा करती है भाजपा: आदेश चैहान


 हरिद्वार। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान में तेजी के साथ जुट रहे हैं। विधानसभा रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चैहान ने ग्राम रावली मेहदूद, फ्रेंड्स कालोनी,चैहान मार्किट, गुरुकुल व बाल्मीकि बस्ती में डोर टू डोर जन सम्पर्क किया। इस मौके पर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि वे जनता से किये वादों को पूरा करते हैं तथा जनता का हर सपना पूरा करते हैं। पिछले पांच साल के पार्टी द्वारा 300 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य विधानसभा में करवाये हैं। विधानसभा रानीपुर में ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाई है। जनता के जन समस्याओं का निराकरण करने में हर संभव प्रयास किया। मौहल्ले, कालोनियों में बिजली, पानी सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गयी। किसी भी क्षेत्र में कोई गली, कोई मोहल्ला व कोई कालोनी ऐसी नही है जहां भाजपा द्वारा विकास की डोर न पहुंची हो। भाजपा प्रत्याशी आदेश चैहान कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोरोना काल में तपड़ते लोगों को घर-घर सहायता पहुंचायी है। उन्हांेने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में 550 से ज्यादा योजनाओं को धारतल पर उतारने का काम किया। रानीपुर विधानसभा में ही 50 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं लागू करायी गयी। प्रचार अभियान में मुख्य रूप से बहादराबाद मंडलाध्यक्ष नागेंद्र राणा, नामित सभासद विपिन चैहान, बुपेंद्र सैनी, बालेश सैनी, विनीत चैहान, विपिन शर्मा, तरुण कुमार, हरेंद्र, बिंदर पाल, सूरज नेगी, प्रिंस प्रताप, सुखबीर सिंह, नक्षत्र चैहान, प्रदीप कुमार, राजू त्यागी, गौरव चैहान, कमल सैनी, मोहित कुमार, अमित कुमार, अशोक चैहान, रामकुमार चैधरी, रिंकू चैहान, पप्पू चैहान, निखिल त्यागी, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।