शिक्षण संस्थान की सेवाएं सद्भाव एवं सरलता की प्रेरक होती हैं

 हरिद्वार। हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में 24 साल तक अपनी सेवाओं का योगदान देने के बाद श्रीमती पुष्पा देवी आज सेवानिवृत्त हो गयीं। उनके सम्मान में कॉलेज स्टाफ द्वारा एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य ए.एन. शर्मा सहित संपूर्ण स्टाफ ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए प्रसन्नता पूर्वक पुष्प सज्जित वाहन मे कॉलेज से घर के लिए प्रस्थान कराया। विदाई समारोह को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ए. एन. शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थान की सेवाएं सद्भाव एवं सरलता की प्रेरक होती हैं और श्रीमती पुष्पा देवी ने ढाई दशक का यह कार्यकाल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड दो प्रदेशों की सरकार में निष्ठा। पूर्वक बिताया, बदलती व्यवस्थाओं में सहजता और समरसता पूर्वक सेवाकाल व्यतीत करना किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। जिसका कार्यकाल सकुशल संपन्न हो जाए वह साधुवाद और बधाई का पात्र होता है ,उन्होंने समस्त स्टाफ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पा देवी के सुखमय-चिरायु जीवन की कामना की। महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बादल ने पुष्पा देवी को उत्तम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्य और व्यवहार ही व्यक्ति के जीवन कौशल की पहचान होती है और किसी भी संस्थान में सेवानिवृत्ति के समय विदाई समारोह का आयोजन उसकी व्यवहार कुशलता का परिचायक होता है। उन्होंने अपने संगठन तथा संपूर्ण समाज की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजय पारचा, शक्ति सिंह महरोल, ममता बादल,अर्पित, गजेंद्र पार्चा, वरुण, अमर सिंह, नितिन पारचा,अरविंद शर्मा, दीपक मिश्रा,पी. के. त्यागी, सरीन कुमार तथा अवकाश प्राप्त प्रवक्ता भंवर सिंह सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दीं।