कांग्रेस प्रत्याशी से डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन

 


हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर चैहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कार्यक्रम की आज से शुरुआत कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर चैहान ने  कंपनीटिहरी विस्थापित कॉलोनी से शुरुआत की। इस अवसर पर राजबीर चैहान ने कहा कि आज जन सम्पर्क की शुरुआत कर दी है और रानीपुर क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद के साथ-साथ जनता का प्यार भी भरपूर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों के प्यार से मुझे उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस की जीत होगी। वहीं क्षेत्र की जनता का कहना है कि इस बार हमे परिवर्तन करते हुए कांग्रेस पर मुहर लगाते हुए रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी राजबीर चैहान को भारी मतों से जीताकर विजय बनाया है। ओर कांग्रेस के नारे लगाते हुए कहा अबकी बार कांग्रेस सरकार। जनसंपर्क कार्यक्रम में महेश प्रताप राणा, संजीव चैधरी, सत्यपाल शास्त्री, नरेश शर्मा, अशोक उपाध्याय, अमरीश शर्मा, गुलवीर व अन्य सम्मानित जनता उपस्थित रही।