जगद्गुरू शंकराचार्य को मिला धमकी भरा पत्र,मुकद्मा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

 


हरिद्वार। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच के लिए टीमों का गठन किया है। कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम परमाध्यक्ष शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को एक धमकी भरा पत्र मिला है। कविता की शैली में लिखे गए पत्र की भाषा काव्यात्मक है। पत्र के अंत में तालिबान लिखा गया है। वही स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मामले में एक टीम का गठन भी किया गया है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम संघ और बीजेपी से जुड़े बड़े संत हैं। उनको धमकी भरा पत्र मिलने से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से धमकी भरे पत्र की जांच कर रही है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र डाक से भेजा गया है। एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पत्र डाक से आया है। लेकिन पुलिस धमकी भरे पत्र को फिर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस द्वारा पत्र की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके हिसाब से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महराज ने बताया कि पत्र मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्र में काव्यात्मक भाषा में धमकी दी गयी है। इसके अलावा कई अपशब्द भी लिखे गए हैं। उन्हें पहले भी इस प्रकार के पत्र मिले हैं। लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब फिर से पत्र आने पर पुलिस को सूचना दी गयी है।