महिला कांग्रेस ने की सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने की मांग

 


हरिद्वार। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान के संयोजन में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  सर्वसम्मति से पार्टी हाईकमान से पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को हरिद्वार सीट से पार्टी टिकट देने की मांग की है। बैठक में संबोधित करते हुए डा.संतोष चैहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पालिका अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा शहर की जनता के हित में किए गए कामों को जनता आज भी याद करती है। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कभी भी अमीर गरीब का भेद नहीं करने वाले जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। कोरोना काल में उन्होंने आगे बढ़कर समाज के गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद की। कांग्रेस हाईकमान को उन्हें ही हरिद्वार नगर सीट से टिकट देना चाहिए। हरिद्वार नगर सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी ही सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। संगठन को पैराशूट प्रत्याशी उतारने के बजाए सतपाल ब्रह्मचारी को ही टिकट देना चाहिए। वार्ड अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में निरंतर योगदान कर रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करते रहे हैं। आशा कोरी। रमा निरंजन। रमा देवी। बैठक में सुखवंत, शीला कोरी, शकुंतला, सोम कोरी, शिमला देवी, संगीता, पुष्पा, गोरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रही।