73वें गणतन्त्र दिवस पर जिलाधिकारी ने किया जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण


 हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने 73वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय में तत्पष्चात कलक्ट्रेट में झण्डारोहण किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। कलक्ट्रेट में झण्डारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प-’’हम, भारत के लोग, भारत को एक’( सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य) बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों कोः सामाजिक, आर्थिक.आत्मार्पित करते हैं,का शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी,1950 को हमारा देश गणतंत्र घोषित हुआ था। उसी दिन से हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इसमें उल्लिखित शब्द केवल चन्द शब्द नहीं हैं, इनके बहुत गूढ़ अर्थ हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप ध्यान से देखें, तो हमारा भविष्य का भारत कैसा होगा, किन किन विषयों को लेकर हमें आगे बढ़ना है, किस तरह की आजादी हमें चाहिये, किस तरह के न्याय की बात उसमें कहीं गयी है, शासन व्यवस्था कैसी हो, ये सब पूरे संविधान का सार प्रस्तावना में है। इसीलिये इसे संविधान की आत्मा कहा जाता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे एक निहितार्थ होता है। उन्होंने कहा कि 100 से 150 वर्ष तक आजादी का जो संघर्ष चला उसमें, हमारे शहीदों का, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, जो योगदान रहा है, उस पल को हम इस दिन याद करते हैं। इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन की संगीत अध्यापिका तथा छात्राओं ने राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत तथा देश भक्ति से परिपूर्ण गीत गाये। जिलाधिकारी ने उनके प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी को कैम्प कार्यालय में पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड आफ आॅनर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुद्वियाल, अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, उप जिलाधिकारी गोपाल राम विनवाल, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीश रावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कन्तूरा सहित सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित थे।