33कर्मियों के संक्रमित होने के बाद निगम कार्यालय बंद

 हरिद्वार। नगर निगम के 33 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को कार्यालय बंद रहा। इस दौरान नगर निगम परिसर एवं कार्यालय में सैनेटाइजर का छिड़काव भी किया गया। नगर निगम कार्यालय बंद होने से जरूरी काम को पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम के 85 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गयी थी। मंगलवार को आयी रिपोर्ट में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद नगर आयुक्त ने एहतियातन बुधवार को कार्यालय बंद करने का निर्णय लिया था। बुधवार को नगर निगम कार्यालय बंद होने के कारण काम नही हो पाया। कई फरियादियों को निगम कार्यालय से वापस लौटना पड़ा।