राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 11बाल वैज्ञानिक चयनित


 हरिद्वार। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में 29 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपद स्तरीय आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा यूकोस्ट द्वारा आयोजित इस बाल विज्ञान कांग्रेस में हरिद्वार जनपद के रुड़की ,नारसन, लक्सर, खानपुर, बाहदरा बाद और भगवानपुर विकास खंडों से चयनित 32 बाल वैज्ञानिक समूह के 61 छात्रों ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित इस बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद समन्वयक सुरेश चंद ने बताया की इस बार की कांग्रेस में सतत जीवन हेतु परितंत्र प्रौद्योगिकी अभी कल्पना विकास मॉडलिंग एवं योजना सामाजिक नवाचार जीवन हेतु पारंपरिक ज्ञान प्रणाली पर बाल विज्ञानियों द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में निर्णायक का कार्य सुभाष चंद शर्मा सुशील सैनी और उमेश बहुगुणा ने किया। इस अवसर पर लक्सर ब्लॉक समन्वयक तेजपाल सिंह, रविंद्र चैहान, बिंदेश्वरी तिवारी, सुभाष त्यागी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां चयनित 11 बाल विज्ञानी प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 25 जनवरी को सम्मिलित होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद विज्ञान धाम देहरादून में ऑनलाइन होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार मलिक ने शिक्षकों बाल विज्ञानिको को को शुभकामनाएं दी और निर्णयाको का आभार व्यक्त किया। राज्य स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों के नाम कुमारी चारवी, अन्वेशा, प्रतीक धीमान, श्रेया सिंह, कशिश रावत, सुहानी कश्यप, उदय कुमार, देवस्या देसाई ,कशिश सैनी, अमन और अजय कुमार हैं।