भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक की आय पहुची 1.13करोड़ तक

 हरिद्वार। शहरी विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे मदन कौशिक की आय दस सालों में बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। वर्ष 2012 में कौशिक परिवार की चल संपत्ति 20.23 लाख से बढ़कर वर्ष 2022 में 1.13 करोड़ पहुंच गई है। अचल संपत्ति की बाजारी कीमत शपथ पत्र में 4 करोड़ की दर्शाई गई है। वर्ष 2012 में मदन कौशिक की अचल संपत्ति 77 लाख और 2017 में 1.55 करोड़ की थी। वर्ष 2017 में देनदारी 13.62 से बढ़कर 2022 में 40.68 लाख पहुंच गई है। ज्वालापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर की 2017 में सकल आय 68.81 लाख और अचल संपत्ति अनुमानित बाजार कीमत 2 करोड़ से बढ़कर 2022 में सकल आय 1.11 करोड़ पहुंच गई है। जबकि अचल संपत्ति अनुमानित बाजार कीमत 2.61 करोड़ हो गई है। 2017 में देनदारी 37 लाख से घटकर 2022 में 15.88 लाख रह गई है। रानीपुर सीट से लगातार दो बार जीतने के बाद तीसरी बार मैदान में उतरे आदेश चैहान की 2012 में सकल आय 29 लाख, अचल संपत्ति 47.34 लाख, देनदारी 95180, वर्ष 2017 में सकल आय बढ़कर 82.92 लाख, अचल संपत्ति 54.26 लाख और देनदारी 6.49 लाख थी। वर्ष 2022 में सकल आय 45.81 लाख, अचल संपत्ति 95.91 लाख और देनदारी 19.81 लाख दर्शाई गई है।  वही हरिद्वार ग्रामीण से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद की आय भी दस सालों में खासी बढ़ गई है। वर्ष 2012 में सकल आय 4.19 लाख, अचल संपत्ति 3 लाख बढ़कर वर्ष 2017 में सकल आय 22.20 लाख और अचल संपत्ति अनुमानित बाजार कीमत 33.80 लाख पहुंच गई थी। वर्ष 2022 में नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में सकल आय बढकर 71.73 लाख, अचल अनुमानित बाजार कीमत 79.80 और देनदारी 88,308 रुपये बताई गई है।