जनता के बीच बढ़ी भाजपा सरकार की लोकप्रियता-पंकज माटा

 हरिद्वार। देव गंगा व्यापार मण्डल के महामंत्री पंकज माटा ने कहा कि प्रदेश को तेजी से प्रगति के पथ पर ले जा रहे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा करोड़ों के बज से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लाभ आम जनता को मिल रहा है। जनता के बीच भाजपा सरकार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। जिसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर दोबारा सरकार बनाएगी। प्रैस को जारी बयान में पंकज माटा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को पहुंचा रही है। समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। विजय संकल्प यात्रा में उमड़ रही कार्यकर्ताओं व आम जनता की अपार भीड़ से साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता में वापसी करने जा रही है।