डा.विशाल गर्ग ने किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

 


हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बहरोज आलम ने गुलाम साबिर को जिला उपाध्यक्ष एवं शाहनवाज सलमानी को जिला मंत्री मनोनीत किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुकत पदाधिकारियों का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने विवेक विहार स्थित कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति के तहत समाज के सभी वर्गो के विकास में योगदान कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को समान रूप से मिल रहा है। सरकार की नीतियों के चलते मुस्लिम समाज भी भाजपा से लगातार जुड़ रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज को लेकर विपक्ष औछी राजनीति कर रहा है। मोदी सरकार ने तीन तलाक कानून लागू कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख भूमिका अदा करेगा। मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एजाज अहमद व नसीम सलमानी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विजय हासिल करेगी। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुलाम साबिर व जिला मंत्री शाहनवाज सलमानी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी का विकास कर सकती है। स्वागत करने वालों में मध्य हरिद्वार मण्डल के महामंत्री ब्रिजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, नौशाद मंसूरी, विक्रम सिंह नाचीज, तस्लीम, जाहिद, मुनीर, रहमान, नरेश, विजय लोधी, राजेश, परवेज आदि शामिल रहे।