सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की है। साथ अन्य सैन्य अधिकारियों को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग की है। समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हेलीकाप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीराम गुप्ता, अंकुर गोयल, राजीव राय, कमला जोशी, विमल गर्ग, आरके गर्ग, जितेंद्र कुमार शर्मा अजय दुर्गा, प्रवीण वैदिक, निशाकांत शुक्ला, ललित शर्मा, डॉ. पवन सिंह,डॉ. मनीषा दीक्षित, अन्नपूर्णा बधूनी, गोपाल शर्मा, ललित शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, हेमंत नेगी, अरविंद मंगल, सागर गुप्ता, विकास जैन, उपेंद्र कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।