जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का काम करना है-आदेश चैहान
हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में रानीपुर विधनसभा के तीनों की मंडलों की बैठक अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई। बैठक में 10 नवंबर से शुरू होने वाले घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा और मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को लेकर बूथ अध्यक्षों को रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने की कार्य योजना बताई गई। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी, मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रही है। विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का काम करना है। साथ ही पार्टी की ओर से उपलब्ध भाजपा के चुनाव चिन्ह का स्टीकर लगाने के साथ अपने समर्थक के घर पर पार्टी ध्वज लगाना है। घर-घर भाजपा सरकार भाजपा के संयोजक संदीप गोयल ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक विधिवत संपन्न कराने का काम करें। यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ को और भी मजबूत करने का काम करेगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा,चैक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सह संयोजक मोहित वर्मा, मंडल महामंत्री चमन चैहान,तरुण कुमार राधेश्याम पाल, आलोक चैहान, प्रिंस लोहाट, मीडिया प्रभारी अतुल कुमार वशिष्ठ सहित शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष सहित पार्षद एवं सभासद उपस्थित रहे।