छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की टीम ने की गंगा घाटों की सफाई

 हरिद्वार। सोमवार से प्रारम्भ होने वाली छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम की टीम गंगा घाटों पर पसरी गंदगी को साफ करने उतरी। हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों के साथ ही कनखल के घाटों पर सफाई की गई। दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ रही है। वहीं, घाटों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के चालान भी किए गए। रविवार को नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप, घंटाघर, सुभाष घाट, नाईसोता घाट, गोविंद घाट और कनखल के सतीघाट, राज घाट, शीतला माता घाट, मालवीय घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर अभियान चलाकर सफाई की।  टीम में नगर निगम के साथ ही नमामि गंगे के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि गंगा उत्सव के तहत सोमवार को हरकी पैड़ी पर होने वाले गंगा मशाल कार्यक्रम और छठ पूजा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने पर 11 लोगों पर 2700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम में सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, श्रीकांत, सफाई हवलदार कुलदीप, अशोक, सुभाष कुमार, अभिनव चंचल, नमामि गंगे के अनिल त्रिपाठी आदि शामिल रहे। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए गंगा घाटों पर अभियान चलाकर सफाई कराई गई। गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह ने बताया कि गंगा उत्सव के तहत सोमवार को हरकी पैड़ी पर होने वाले गंगा मशाल कार्यक्रम और छठ पूजा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि गंगा घाटों पर गंदगी फैलाने पर 11 लोगों पर 2700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम में सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, श्रीकांत, सफाई हवलदार कुलदीप, अशोक, सुभाष कुमार, अभिनव चंचल, नमामि गंगे के अनिल त्रिपाठी आदि शामिल रहे।