छठ महापर्व को लेकर पुलिस की ओर यातायात प्लान जारी

 हरिद्वार। छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दक्ष प्रजापति घाट, चैधरी चरण सिंह घाट, मुनि घाट, रविदास घाट पर छठ महापर्व स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु दोपहिया वाहन स्वामी दयानंद स्टेडियम गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के मैदान में पार्क करेंगे। वहीं चैपहिया वाहन ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे। शहीद भगत सिंह घाट, श्रीहंस पावन घाट, अग्रसैन घाट प्रेमनगर, गोविंद घाट, सतनाम साक्षी घाट, श्रीकृष्ण घाट, विश्वकर्मा घाट पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन निर्मल बाग निकट प्रेमनगर आश्रम चैक पर पार्क होंगे। वहीं चैपहिया वाहन नारायण दत्त तिवारी यूथ हास्टल निकट भगत सिंह चैक में पार्क किए जाएंगे। श्रीरामघाट, महर्षि कश्यप घाट, स्वामी विवेकानंद घाट, लवकुश घाट, अमरापुर घाट पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन ऋषिकुल मैदान पर पार्क किए जाएंगे।