राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम निरीक्षण करने को गुकाविवि पहुची

 हरिद्वार। ग्रेड प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ( नैक ) की पांच सदस्यीय टीम बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने को पहुंची। नैक की टीम तीन दिनों तक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी। जिसके आधार पर विश्वविद्यालय को ग्रेड प्रदान किया जाएगा। मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय तमिलनाडु चेन्नई की कुलपति प्रो वैदेही विजयकुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यों की टीम गुरुकुल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेगी। नैक की पांच सदस्यीय टीम में प्रो वैदेही विजय कुमार के अलावा प्रो के ठाकुर, प्रो देवानंद पढा, प्रो. मलय कुमार दास और प्रो ईश्वर भट्ट शामिल हैं। यह पांच सदस्यीय टीम तीनों दिन तक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट नैक को देगी। जिसके आधार पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को ग्रेड जारी किया जाएगा। नैक की ओर से दिए गए ग्रेड के आधार पर ही यूजीसी विवि को अनुदान जारी करता है। बुधवार को नैक की टीम ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो सुनील कुमार, वित्त नियंत्रक सहित कई अधिकारियों से बातचीत कर की। विवि के कुलसचिव प्रो सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को नैट की टीम ने विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों और संकायाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभागीय और शोध कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।