छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार। बीएचईएल के सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में भोजपुरी लोक समिति द्वारा छठ महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार रात को एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भेल के कार्यपालक निदेशक पीसी झा, महाप्रबंधक टर्बाइन संजय सक्सेना, सचिव गौरव ओझा, अपर महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव, एनपी राय, उपमहाप्रबंधक जेबी सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक संजय सेठ द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा डांस ग्रुप के बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य व छठ के गीतों से कार्यक्रम को सुसज्जित किया। रिदमिक ग्रूप के रविंद्र किशोर ने अपने सुरीले गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने छठ की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समिति के इस आयोजन पर सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। समिति के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने छठ पूजा पर अपने विचार व्यक्त कर भोजपुरी लोक समिति के सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएन उपाध्याय, गणेश चैधरी, नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष डीएन यादव, राधेश्याम, सचिव गौरव ओझा, सहसचिव सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल किशोर, उप कोषाध्यक्ष एएन पाण्डेय, आरए उपाध्याय, विनोद सिंह, अंगद यादव, विनोद चैधरी, रवि यादव, शिव शंकर पाण्डेय, संतोष यादव, छोटेलाल, विजेंद्र, सोनू, संजीत रणवीर, संतोष, राजेश, कृष्ण कुमार, प्रभात त्रिपाठी आदि शामिल रहे।