पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम शुभकामना संदेश भेजे गये
हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के शासकीय जीवन में 20 वर्ष पूर्ण होने पर सभी बूथों से पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम शुभकामना संदेश भेजे। जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। योजनाओं को लेकर अपने विचार लिखकर धन्यवाद किया।प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हो दीवार लेखन का कार्य भी प्रारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर स्वच्छता अभियान एवं नमो एप डाउनलोड कराने का काम भी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चैहान, रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चैहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ,जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद विपिन शर्मा, विकास कुमार, तेलुराम प्रधान, अजय मलिक, अशोक मेहता, सुनील पाल, संजय कुमार, कमल प्रधान, चमन चैहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, नवजोत वालिया, सुबे सिंह आदि मौजूद रहे।