रामलीला का मंचन समाज को सकारात्मक धार्मिक संदेश प्रदान करता है
हरिद्वार। चैक बाजार रामलीला समिति के मंच पर केकयी सुमित्रा संवाद लीला का मंचन किया गया। केकयी की भूमिका गजेंद्र वर्मा तथा सुमित्रा की भूमिका हरीश उपाध्याय ने निभायी। दोनों कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला समिति के अध्यक्ष शशीकांत वशिष्ठ ने कहा कि रामलीला का मंचन समाज को सकरात्मक धार्मिक संदेश प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम की लीला का मंचन के माध्यम से समाज को आदर्श समाज बनाने की प्रेरणा मिलती है। सभी को भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। डायरेक्टर मणीकांत अंगार सोढ़िए ने कहा कि कलाकारों की कड़ी मेहनत से लीला का मंचन सफल होता है। उन्होंने कहा कि गजेंद्र वर्मा तथा हरीश उपाध्याय बहुमुखी कलाकार हैं। दोनों कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया।