पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहन राशि की पहली किश्त प्रदान की
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर कार्यालय परिसर में अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा निकाय के पर्यावरण मित्रों को दो हजार रुपये प्रति माह की दर से 5 माह के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त प्रदान की गई। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे राज्य में चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ निचले क्रम के लोगों को मिल रहा है। इस योजना से भी हमारे पर्यावरण मित्रों को लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, नगर पालिका कर्मचारी प्रथम चैहान, रितिक, इस्तकार उपस्थित रहे।