कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस लें- मोहम्मद आरिफ

 हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर स्थित मोहल्ला लोधमंडी में राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ के संयोजन में आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। प्रदेश कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है और कांग्रेस की रीती नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस लें। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए शहर से लेकर गांव गांव तक हर एक नागरिक को कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से अवगत कराएं। कहा कि देश का नौजवान और अन्नदाता किसान भाजपा सरकार को चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार है।  भाजपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार बढ़े, बेरोजगारी बढ़ी, महिलाएं सुरक्षित नहीं, महंगाई पूर्ण चरम पर है। देश का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान भाजपा नेताओं की गाड़ी से कुचला जा रहा है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर और अपना बहुमूल्य वोट कांग्रेस पार्टी को देकर पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर देगी। इस अवसर पर मेहराज, शहराज, इसरार, बहादुर, दिलशेर, सोनू, नौशाद, सलमान, शबनम जहां, शहजादी, अनीशा, शबाना परवीन, अफसरी, नीलोफर, गुलिस्ता, गुन्नाज, जरीना, मेहरूबा, रिहाना, शीतल, रुबीना आदि महिलाएं मौजूद रही।