पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के कुमार गौरव बने अध्यक्ष,शलभ मित्तल सचिव

 हरिद्वार। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से जनपदीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को चुना गया। गुरुवार को पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक पेयजल निगम कार्यालय स्थित महासंघ भवन में हुई। चुनाव अधिकारी, आरएस गुप्ता, मोहित जैन को बनाया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्विरोध द्विवार्षिक जनपदीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। संरक्षक प्रदीप कुमार बौडाई को चुना गया। अध्यक्ष कुमार गौरव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष दीपक गुसांई, सचिव शलभ मित्तल, कोषाध्यक्ष अंचित पाराशर, संगठन मंत्री नवनीत नेगी और अनुराग शर्मा, प्रचार मंत्री शिव शर्मा को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।