परिवर्तन रैली सफल होने पर जताया आभार

 हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन रैली सफल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए एक बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रमिक नेता मुकुल जोशी और संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है प्रदेश की जनता ने भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। पूर्व पार्षद अमन गर्ग व युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने संयुक्त रूप से कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में आमजन द्वारा भाजपा को आइना दिखाया जाएगा। आभार जताने वालों में पूर्व सभासद हाजी इरफान अंसारी, राजीव भार्गव, सोम त्यागी, शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद इसरार सलमानी, गुलवीर सिंह, विजय प्रजापति, गवाक्ष जोशी, बलराम गिरी कड़क, दीपक कोरी आदि शामिल रहे।