प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसानों,जवानो को किया सम्मानित
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला हरिद्वार के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा निपेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान रहे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान और जवानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुकेश मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की आय को दुगना करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा चलाई जा रही है। किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा दीपक कुमार, पवन ठाकुर, जगजीत सिंह, प्रकाश चंद, संजय चैहान, श्यामसुंदर चैहान, कमल सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत, विनीत प्रताप सिंह, हेमचंद, सत्यपाल सिंह चैधरी, नाथीराम, धर्म सिंह, कमल सिंह रावत, जयपाल सिंह आदि को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।