हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने दी गीत संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां
हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास व उल्लास के साथ वैश्य बंधु लोहिया धर्मशाला दयानन्द नगरी कनखल रोड़ ज्वालापुर में मनाया गया। महिलाओ ने हरियाली तीज महोत्सव में गीत संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान महिलाओं एवं नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा फनी गेम, नृत्य व तंबोला में भी प्रतिभाग किया गया। संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने कहा कि तीज महोत्सव परंपरांओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने आत्मविश्वास को त्यौहारों के माध्यम से समाज के समक्ष रखती हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संगठित होकर ही महिलाओं को अपना योगदान देना चाहिए। हरियाली तीज महोत्सव हमारी संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। अध्यक्ष इंदु गुप्ता व मीरा जैन ने सभी को हरियाली तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए हरियाली तीज महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खुशीयों के इस पर्व को महिलाएं उत्साह के साथ मनाती है। परंपरागत तरीके से सोलह श्रंग्रार कर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचा कर गीत संगीत में अपनी प्रस्तुतियां देकर एक दूसरे को बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति को दर्शाने वाले पर्वो से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने वैश्य समाज की महिलाओं को हरियाली तीज महोत्सव की बधाई दी और कहा कि महिलाएं परिवारों के लालन पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। संगठित होकर ही महिलाएं अपने सम्मान को पा सकती हैं। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने श्रंग्रार कर मेहंदी प्रतियोगिता, गीत संगीत में प्रतिभाग कर उत्साह के साथ तीज पर्व को मनाया। इस अवसर पर निधि बंसल, गरिमा अग्रवाल, डा.अंजलि गोयल, अरूणा बंसल, वंदना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, विनिषा, शालू आदि ने हरियाली तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। इस अवसर सुधीर अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि ने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी।