ओलंपिक खेलों में इतिहास रच रही बेटियां देश का गौरव -आनन्द पीठाधीश्वर

 हरिद्वार। आनन्द पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा रही बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से धर्मनगरी हरिद्वार को एक विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलो में इतिहास रच रही बेटियां देश का गौरव हैं। नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजा जाता है। आदि अनादि काल से महिला शक्ति देश की उन्नति में अपना योगदान देती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयास कर रहे हैं। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वे माता पिता बेहद भाग्यशाली हैं। जिनकी बेटियां ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं की परवरिश एक समान होनी चाहिए। किसी भी प्रकार का अंतर माता पिता को नहीं रखना चाहिए। बालिकाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सभी को प्रयासरत रहना चाहिए। बालिकाएं खेल प्रतियोगिताओं में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर देश का गौरव व सम्मान बढ़ाने का काम कर रही हैं। भारत की बेटियां देश दुनिया में भारत देश का नाम रोशन कर रही है। टोक्यों में भारतीय महिला खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन कर महिला शक्ति का जो परिचय दिया है। उसकी प्रशंसा जितनी भी की जाए कम है। इस दौरान महंत सत्यानंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी मोनू गिरी, महंत सुरेश गिरी, महंत विकास गिरी, स्वामी नत्थीनंद गिरी, नंदकिशोर जोशी आदि उपस्थित रहे।