किसान कांग्रेस ने किया किसानो की मांगो का समर्थन
हरिद्वार। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने आज बहादराबाद के टोल प्लाजा स्थित धरने पर किसानों को समर्थन दिया तथा कृषि प्रधान देश में किसानों का हक बरकरार रखने के लिए आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य की गूंगी बहरी सरकार को किसान कांग्रेस हटा कर ही दम लेगी। धरने को पूरी प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से समर्थन देते हुए सुशील राठी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है लेकिन अन्नदाता अपने हक की लड़ाई अंतिम छोर तक पहुंचाएगा। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक धरने पर डटे रहने का आवाहन करते हुए कहा कि 2022 में भाजपा का सफाया कर के ही किसान दम लेंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री तथा प्रवक्ता राहुल चैधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं और भाजपा नेता दोनों हाथों से राज्य को लूटने में लगे हैं। सरकार की नाकामिया गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने सरकार की पोल खोल दी है जिसका सवक आगामी चुनाव में सिखाया जाएगा। समर्थन देने वालों में प्रमुख थे प्रदेश महामंत्री उदयवीर सिंह चैहान, गढ़वाल मंडल के महासचिव विकास राजपूत ,यशपाल सिंह प्रधान, नितिन रायचैधुरी, सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश बलिया, संजय चैधरी ,हरपाल सिंह चैधरी ,प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट तथा विजय शास्त्री सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।