सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में नगर कार्यालय ललतारो पुल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन मनाते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि कोरोना के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर गरीब, निर्बल वर्ग के लोगों की सेवा कर सादगी से जन्मदिन मनाया जाए। इसी परिपेक्ष में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी सादगी के साथ कोरोना की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर ने कहा कि हमें देश और प्रदेश में लोहिया जी, सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की सोच को उत्तराखंड में स्थापित करना है तभी उत्तराखंड का चहंुमुखी विकास हो पाएगा। कांग्रेस और भाजपा लगातार उत्तराखंड का दोहन करने में लगी हुई है दोनों सरकार जनता के मंसूबों पर फेल हो चुकी हैं। 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव के सपनों को उत्तराखंड में साकार करने का काम किया जाए। इस मौकेेे मशगूल कुरैशी, लवकुमार दत्ता, श्रवण शंखधर, आदेश पंडित, बादल शर्मा, जयराम सैनी, आस्तिक यादव, दिलशाद आदि कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ मनाया। साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव को भी उनके जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी।