हमेशा मार्गदर्शन करते रहते थे अम्बरीष कुमार-मदन कौशिक
हरिद्वार। कांग्रेस नेता अंबरीश कुमार के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनता के हित में काम किए। बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले अंबरीश कुमार उनका हमेशा मार्गदर्शन करते रहते थे। हरिद्वार के बारे में सुझाव देते रहते थे। उनका निधन से हरिद्वार की राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि पूर्व विधायक अंबरीश कुमार के निधन का समाचार मिलकर कष्ट हुआ। संसदीय ज्ञान में वह निपुण थे। जमीन से जुड़ा नेता था। मेरे गुरु रहे। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उनका जाना हरिद्वार की राजीतिक का एक युग समाप्त होने जैसा है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। हमेशा ही उन्होंने शहर हित में आवाज उठाई। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि समय समय पर वे मेरा मार्गदर्शन भी करते थे। उनके जाने से बहुत दुख हो रहा है।