कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करे-भण्डारी
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार ग्रामीण उत्तर की मंडल कार्यसमिति की बैठक बहादुरपुर जट स्थित एक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, धारा 370 को हटाने, प्रधानमंत्री किसान पेंशन, उज्ज्वला योजना जैसे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चैहान और जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के दम पर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाएगी। विगत 4 वर्षों में भाजपा द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं। जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चैहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम दिए जाएंगे उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, नकली राम सैनी, सत्य कुमार, नाथीराम, चद किरण सिंह, रीमा गुप्ता, अमित चैहान, विवेक चैहान, दिनेश चैहान, डॉ मुबारक, जावेद, नरेश कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।